फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: शौचालय का गड्ढा खोदने को लेकर चले-लाठी डंडे, एक पक्ष के तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में शौचालय का गड्ढा खोदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे। जिसमें जहां एक पक्ष के तीन लोग घायल हो हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को असमोली सीएचसी भेजा। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मुबारकपुर बंद निवासी रईस माजिद, इसराईल उर्फ गुड्डू व मुस्तफा मंगलवार की दोपहर अपने मकान के अंदर शौचालय का गड्ढा खोद रहे थे। पड़ोसी को जब मकान के बराबर से गड्ढा खोदने का पता चला तो वह गड्ढा खोदने का विरोध करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और गाली गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और लाठी डंडे लेकर लेकर मारपीट करने लगे। जिसमें एक पक्ष से जमीला, भूरी व यामीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें