फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल अम्मी: रूबीना ने पांच साल के बेटे को पीट-पीटकर मारा, मासूम के भाइयों ने पिता को बताई मां की सच्चाई

Sat, 15 Apr 2023 08:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी

सार

पिता ने अपनी दूसरी पत्नी रूबीना के विरुद्ध पुत्र को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
रिजवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनियाठेर थाना क्षेत्र के भैतरी फाटक स्थित बस्ती में पांच वर्षीय बीमार बालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के पिता ने सौतेली मां पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है तथा सौतेली मां सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के भैतरी फाटक स्थित बस्ती निवासी फरमान अली अपने दूसरी पत्नी रूबीना व छह बच्चों के साथ रहता है। जिसमें चार बच्चे फरहान, फुरोजा, अरमान, रिजवान उसकी पहली पत्नी से है। दूसरी पत्नी से दो बच्चे मुस्कान व आठ माह का मोहम्मद है। पहली पत्नी मीना की मौत हो चुकी है।

शनिवार की सुबह आठ बजे दो माह से बीमार चल रहे पांच वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उस समय बालक का पिता घर पर नहीं था। दूसरी पत्नी ने पति फरमान को फोन पर सूचना दी है, बुखार से पीड़ित उसके बेटे रिजवान (पांच) की मौत हो गई है।  

घटना की सूचना मिलने पर फरमान अली घर पहुंच गया। फरमान अली का आरोप है कि उसके दो पुत्रों ने घटना को लेकर उसे बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे रिजवान को रूबीना (सौतेली मां) ने पीटा था। इससे ही बालक की मौत हुई है। बच्चों से जानकारी मिलने पर पिता ने घटना से बनियाठेर पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। 

पिता ने अपनी दूसरी पत्नी रूबीना के विरुद्ध पुत्र को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रूबीना सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

बालक की मौत हुई है। पिता ने सौतेली मां पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए शव पीएम को भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें