फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: विधायक के बेटे की सिरिंज फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने किया काबू, लाखों का माल खाक

Fri, 14 Apr 2023 08:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

यह हादसा शॉर्ट सर्किट से होने की जानकारी फैक्टरी मालिक ने दी है। आग लगने की सूचना पर हजरतनगर गढ़ी और संभल कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सिरिंज फैक्टरी में लगी आग को बुझाती दमकल की गाड़ी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर गांव फुलसिंहा के नजदीक संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे फैज इकबाल की सिरिंज फैक्टरी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। दमकल की टीम ने करीब तीन घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक के अनुसार करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

विधायक इकबाल महमूद के बेटे फैज इकबाल ने बताया कि उनकी आईक्यू मेडिसन नाम से सिरिंज फैक्टरी है। गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि तीन बजे के करीब चौकीदार मुशर्रफ और शाहवेज ने फैक्टरी से धुआं निकलने की जानकारी दी थी। जब मौके पर पहुंचे तो आग लगी हुई थी। जो मशीनें लगी थीं उन्होंने आग पकड़ ली थी। दमकल को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

बताया कि इसमें करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह हादसा शॉर्ट सर्किट से होने की जानकारी फैक्टरी मालिक ने दी है। आग लगने की सूचना पर हजरतनगर गढ़ी और संभल कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई थी। वहीं दूसरी ओर इस हादसे का आकलन करना दमकल विभाग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें