संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा में बृहस्पतिवार की ई-रिक्शा चालक ने अपनी दो और तीन साल की सौतेली बेटियों को कई बार उठाकर पटक दिया। इससे दो साल की बच्ची जन्नत की मौत हो गई जब तीन साल की मन्तशा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी मुन्ना उर्फ अशरफ को हिरासत में ले लिया है। मुन्ना से दोनों बच्चियों की मां शाइस्ता परवीन ने छह माह पहले ही निकाह किया था।
शाइस्ता ने पुलिस को बताया कि मुन्ना नशे की हालत में घर आया था। खाना खाने के दौरान उसने बच्चियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह दोनों बच्चियों को कमरे में ले गया और पटक-पटक कर मारने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मुन्ना के चंगुल से बच्चियों को छुड़ाया। दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहांं डाॅक्टरों ने जन्नत को मृत घोषित कर दिया, जबकि मन्तशा का इलाज चल रहा है। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।