फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विकास का हाल... गलियों में अंधेरा, सड़कें बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 16 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। अन्य वार्डों की तरह यहां भी लीकेज की सबसे बड़ी समस्या है। उखड़ी सड़कें जी का जंजाल बनी हुई हैं। स्ट्रीट लाइटों का अभाव होने से शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

वार्ड 16 में मालगोदाम रोड, मोहल्ला कागजी, आजाद रोड, मुरादाबाद गेट, खूबचंद मार्केट, बड़ा बाजार आदि मोहल्ले शामिल हैं। मालगोदाम रोड पर आंबेडकर पार्क से सिपाही लाल पेट्रोल पंप तक सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। यहां लीकेज मरम्मत के दौरान खोदे गए गड्ढे भरे नहीं गए। जिससे गड्ढों ने विकराल रूप ले लिया है। जिससे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह सड़क उखड़ गई है।
पिछले दिनों मिट्टी डालकर गड्ढों को भरने का काम किया गया। जिससे बारिश होने पर फिसलन हो जाती है। नगर का सबसे अधिक व्यस्त मार्ग है। इसी मार्ग से लोग तहसील और मुरादाबाद व बदायूं की ओर जाते हैं। ग्रामीण अंचलों से लोगाें का इसी मार्ग से आना जाना रहता है। मोहल्ला कागजी की सड़क जर्जर हालत में है। यहां निर्माणाधीन नाला भी अधर में अटका हुआ है।
विज्ञापन

पिछले एक माह से नाला खोद दिया गया है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे मोहल्ले वालों में रोष व्याप्त है। वहीं वार्ड की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जिससे शाम होते ही यहां अंधेरा पसर जाता है।

लीकेज की समस्या से परेशान लोग
लीकेज की समस्या पूरे शहर में ही बनी हुई है। कुछ साल पहले अमृत योजना के तहत शहर में नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई थी। संस्था ने कार्य पूरा होने के बाद नगर पालिका के सुपुर्द कर दी। अब आलम ये है कि जगह-जगह लीकेज निकल रही है। वार्ड 16 के लाल मस्जिद के पास, मोहल्ला कागजी और जलकल विभाग के कार्यालय के पास समेत कई जगह लीकेज से लोग परेशान हैं।

मालगोदाम रोड की सड़क को बने एक साल ही हुआ है। लीकेज के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं और जगह-जगह सड़क उखड़ गई है। बारिश होने पर परेशान और भी ज्यादा बढ़ जाती है। धूल भी उड़कर दुकानों में भर जाती है।
मोहम्मद असलम, दुकानदार,मालगोदाम रोड वार्ड 16

मालगोदाम रोड पर मेरी दुकान है। इसी मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन रहता है। सड़क उखड़ जाने से यहां दिन भर धूल उड़ती रहती है। जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। साथ ही लीकेज के गड्ढों की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं।
मोहम्मद रसीद, दुकानदार, मालगोदाम रोड वार्ड 16

हमारे मोहल्ले में लीकेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या है। साथ ही जो नाला निर्माण कराया जा रहा है। वह बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। नाला खोदकर डाल दिया और पिछले बीस दिन से निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
अताउर्रहमान, निवासी मोहल्ला कागजी वार्ड 16
-
बनाए जा रहे प्रस्ताव
वार्ड 16 की सभासद निदा कादरी के प्रतिनिधि इफ्तेदार मोहम्मद एडवोकेट ने बताया कि उनके वार्ड में लीकेज की समस्या सबसे बड़ी है। यहां कई गलियों में लीकेज है। जिससे सड़कें उखड़ रही हैं। वहीं तमाम खंभों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हालत में हैं। सड़कों की मरम्मत, लीकेज मरम्मत व लाइटों के लिए पालिका अधिकारियों से कहा गया है। प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं।

-
सड़कों के निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। जैसे-जैसे लाइटें आ रही हैं, लगाई जा रही हैं। लीकेज की समस्या खत्म करने के लिए जलकल विभाग से लगातार कहा जा रहा है और समस्या का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

धर्मराज राम, ईओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें