फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शराब की बिक्री पर ओवररेटिंग, नहीं लग रहा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले की अधिकतर शराब की दुकानों पर शराब को ओवररेट पर बेचा जा रहा है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शराब खरीदने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से ओवररेट पर शराब की बिक्री होती है। विरोध करने पर शराब देने से इनकार कर दिया जाता है और धमकाया जाता है।
विज्ञापन

यह समस्या देशी शराब की दुकानों पर ज्यादा है। ओवररेट की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग की ओर से भी कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है। यही कारण हैं जो शराब की दुकानों पर मनमानी से बिक्री की जा रही है। बुधवार को जिले की कई दुकानों पर शराब की खरीद कर रहे लोगों से रेट को लेकर जानकारी की तो ओवररेट बिक्री की जानकारी सामने आई। शराब खरीदने वाले लोगों ने बताया कि जो शराब का पव्वा 75 रुपये का बिक्री में होता है। उसको 85 रुपये में बेचा जा रहा है।
विरोध करने पर धमकाया जाता है। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और कार्रवाई करेंगे। पवांसा, रजपुरा, असमोली और संभल इलाके की कई देशी शराब की दुकानों पर ओवररेट के मामले सामने आए हैं। पिछले वर्ष डीएम ने संभल में ग्राहक बनकर ओवररेट में बिक्री पकड़ी थी। इसके बाद अंकुश लगा था लेकिन अब फिर ओवररेट पर बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

00000
क्या बोले शराब खरीदने वाले लोग-

पव्वे का 75 रुपये का रेट है लेकिन 85 रुपये का मिल रहा है। यदि कहते हैं तो शराब देने से इनकार कर देते हैं। इसलिए मजबूरन लेना पड़ता है।चंदकिशोर जाटव, गांव सौंधन की मिलक।

000
ओवर रेटिंग खूब हो रही है। कोई रोक-टोक नहीं है। कई बार कहा है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। दस रुपये अतिरिक्त देने के बाद ही शराब मिलती है।

राजू वर्मा, सौंधन।
0000
75 रुपये का पव्वा 85 रुपये का ही मिलता है। यह रेट पूरे जिले में तय कर दिया है। विरोध करने पर धमकाया जाता है और शराब नहीं दी जाती। इसके लिए नियम तय किए जाने चाहिए।
रामवीर सिंह, गांव सिरसा।
0000000000
ओवररेट शराब की बिक्री की शिकायत कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। इस शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और लगातार ओवररेट पर देशी शराब की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

शिशुपाल, गांव बहटकरन।
00000000
ओवररेट शराब की बिक्री होना गलत है। अब मामला संज्ञान में आया है। इसकी जानकारी की जाएगी। जहां भी इस तरह का मामला पकड़ा जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।
अनुपम राजन, जिला आबकारी अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें