फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पीएम के सपने को नहीं होने देना चाहते साकार

Wed, 31 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
नगर पंचायत सिरसी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव का स्वागत ईओ-एसडीएम पर भारी पड़ा। कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को स्वागत करने के लिए जहां रोका, वहीं नाली में गंदगी पसरी थी।
विज्ञापन


इस पर राज्यमंत्री का पारा चढ़ गया। ईओ को जमकर फटकार लगाई। पूछा- सड़क पर क्यों गंदगी है। यहां तक पूछ डाला कि, क्या पीएम के सपने को साकार होना नहीं देना चाहते। 

इसके बाद तो राज्य मंत्री ने सार्वजनिक शौचालय के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। पता चला कि, एसडीएम नहीं बने हैं। इस पर एसडीएम को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि, इस अवधि तक सार्वजनिक शौचालय न बने तो कार्रवाई करेंगे।        
विज्ञापन


     संभल में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंगलवार को राज्यमंत्री गिरीश यादव आ रहे थे। जब वे सिरसी पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के लिए रोक लिया। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे तो पास ही नाली में गंदगी दिख गई। वह एक नाले के पास खड़े हो गए। गंदगी देखकर राज्यमंत्री ने ईओ को पास बुलाकर पूछा कि क्या आप प्रधानमंत्री के सपने को साकार नहीं होने देना चाहते हो। 

नाले नालियों में इस तरह गंदगी क्यों पसरी हुई है। जल्द ही साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने सार्वजनिक शौचालय के विषय में जानकारी की तो ईओ ने बताया कि प्रस्ताव बना दिया है। इस पर बोले कहां हैं एसडीएम यहां बुलाओ।

एसडीएम मौके पर पहुंचे तो कहा कि पंद्रह दिन के अंदर सिरसी में शौचालय बनवाओ अगर शौचालय नहीं बने तो कार्रवाई होगी। स्वागत करने वालों में आदित्यवीर रस्तोगी, विमल सैैनी, खुशीराम कश्यप, हजारीलाल कश्यप, जय सिंह, विष्णु गुप्ता, रामकिशोर वाल्मीकि, मनोज कुमार, हर्षित रस्तोगी, संजीव मलिक, भूरा यादव, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, कलाम अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें