फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नलकूपों से स्टार्टर और केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली(संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में सोमवार की रात तुर्तीपुर इनायतपुर में किसानों के निजी नलकूपों को निशाना बनाकर चोरी की गई। चोर नलकूप से स्टार्टर, केबल आदि चोरी करके ले गए। सुबह में जंगल गए किसानों को चोरी हुई। इस मामले में गांव के सुखवीर सिंह, देवेश शर्मा, ओमपाल सिंह, याद राम सिंह, भोपाल सिंह, महाराज सिंह, रवि चौधरी, यशवीर, मनोज, संजीव शर्मा, बहादुर सिंह, पप्पू त्यागी, सुमित शर्मा, अनुज त्यागी आदि ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देने में दो पर केस
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर की प्रधान के पति को गांव के ही युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। गांव सारंगपुर निवासी प्रधान पति भगवान दास यादव मंगलवार की दोपहर कंपोजिट विद्यालय में किसी काम से आए थे। आरोप है कि यही पर गांव का युवक विद्यालय में आ गया और प्रधानपति के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें