फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भरतरा में दस करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव भरतरा में प्रस्तावित स्टेडियम के जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। शासन से निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित हो गई है। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर दस दिन में स्टेडियम की डीपीआर बनाकर डीएम को सौंप सकते हैं। प्रथम फेस में बाउंड्री, खेल मैदान प्राथमिकता के तौर पर बनाया जाएगा। इससे जिले के युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले को बने हुए 12 साल हो गए हैं। स्थानीय खिलाड़ी लंबे समय से क्षेत्र में जिला स्तरीय स्टेडियम की मांग करते चले आ रहे हैं। पिछले वर्ष जिला प्रशासन के सहयोग से बहजोई के निकट गांव भरतरा में दस एकड़ जमीन चिह्नित की गई। इसे स्टेडियम के नाम पर प्रस्तावित कर दिया है तथा उसको जाने वाले मार्ग भी निर्धारित कर दिए गए। अब बजट का इंतजार था। शासन ने जिला स्तरीय स्टेडियम के लिए दस करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है। आगामी एक दस दिन में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर स्टेडियम निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करेंगे। इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर काम करने से पहले डीएम व क्षेत्रीय खेल अधिकारी की स्वीकृति जरुरी हैं। डीएम व आरएसओ की स्वीकृति के बाद स्टेडियम के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।
क्षेत्र के खिलाड़ियों व युवाओं के लिए यह सबसे बड़ी सौगात होगी। स्टेडियम बनने से प्रतिभाओं के आगे का मार्ग प्रशस्त होगा तथा जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आशु कुमार शर्मा, महासचिव जिला ओलंपिक संघ।
स्टेडियम बनने से जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास करने का प्लेटफार्म मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
अंकित पुरी, राष्ट्रीय भारोत्तलन खिलाड़ी।
जिले में स्टेडियम बनने के लिए बजट भी जारी हो गया है तथा कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई। प्रोजेक्ट मैनेजर जल्द ही डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए डीएम के समक्ष रखेंगे। जिले के खिलाड़ियों के लिए अब जल्द ही स्टेडियम तैयार होगा।
विज्ञापन

प्रेम कुमार, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी मुरादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें