फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: करंट से एक भैंस की मौत, सात घरों के विद्युत उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव बबनपुरी में शनिवार की शाम छह बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे गांव की विद्युत लाइन में हाई वोल्टेल करंट दौड़ने से खंभे से बंधी एक भैस की मौत हो गई। जबकि चार्ज हो रहा ई-रिक्शा के टायर, बैटरी, चार्जर जल गए। कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम छह बजे गांव बबनपुरी के पास लगा ट्रांसफार्मर के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे ट्रांसफार्मर से घरों में जा रही एलटी लाइन में हाईटेंशन लाइन का करंट फैल गया। खंभे के पास बंधी जसराम की भैंस करंट से मर गई। मुनेश के चार्ज हो रहे ई-रिक्शा का टायर, बैटरी व चार्जर जल गया। टायर में आग लग गई। उसे तुरंत बुझा दिया गया। इसके अलावा गांव निवासरी नरोत्तम का इन्वर्टर जल गया। लाल सिंह का सवर्सिबल का मोटर, तालेवर का स्टेप्लाइजर जल गया। एलटी लाइन में हाईटेंशन लाइन का करंट फैलने पर तूफान सिंह ने बिजली का तार खींचा तो उसकी दाये हाथ की उंगली झुलस गई। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीणों के घरों में बल्ब व अन्य विद्युत उपकरण जल गए। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम पहुंची ओर हाईटेंशन लाइन के तार को ट्रांसफार्मर से हटाया। जसराम ने भैंस मरने पर विद्युत विभाग के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने भैंस का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें