फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवाद के बाद पत्नी को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गुमथल गांव में शनिवार दोपहर पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला को मुरादाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजवती (34) पर उसके पति ने गले और चेहरे पर चाकू से वार किया। घटना की जानकारी दोपहर करीब दो बजे हुई। राजवती का बड़ा बेटा अखिलेश (15) स्कूल से घर लौटा तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा।
बेटे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल राजवती को चंदौसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी के बाद पति ने गुस्से में आकर चाकू से वार कर महिला को घायल कर दिया और फरार हो गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें