फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 से पुराना बाजार में प्रारंभ होगा श्रीरामलीला का मंचन

सार

श्रीसनातन धर्मसभा पुराना बाजार बहजोई के तत्वावधान में श्रीरामलीला महोत्सव व गांधी प्रदर्शनी के तहत श्रीरामलीला का मंचन 24 सितंबर से गणेश पूजन के साथ होगा।वहीं 7 अक्तूबर को भगवान श्रीराम का राजतिलक व 8 अक्तूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीसनातन धर्मसभा पुराना बाजार बहजोई के तत्वावधान में श्रीरामलीला महोत्सव व गांधी प्रदर्शनी के तहत श्रीरामलीला का मंचन 24 सितंबर से गणेश पूजन के साथ होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि संभल रोड पर पुराना बाजार के रामलीला मैदान में शनिवार को शाम आठ बजे से प्रारंभ होने वाले श्रीरामलीला मंचन के दौरान नारद मोह लीला होगी। 25 सितंबर को राम जन्म व विश्वामित्र आगमन, 26 को रावण जन्म, ताड़का वध व खरदूषण वध व 27 सितंबर को जनकपुर बाजार व धनुष यज्ञ की लीला का मनमोहक मंचन किया जाएगा। इसके अलावा 28 सितंबर को श्रीरामवर यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। साथ ही रात में नाटक का मंचन होगा। आयोजकों के मुताबिक 29 सितंबर को राम वनवास, 30 को केवट संवाद व दशरथ मरण तथा 1 अक्तूबर को भरत मिलाप, सीता हरण व लंका दहन, 2 को लक्ष्मण शक्ति व मेघनाद वध तथा 3 को सुलोचना सती की लीला का मंचन होगा। वहीं 4 अक्तूबर को कुंभकरण वध व अहिरावण वध व 5 अक्तूबर को दशहरा पर रावध वध की लीला होगी। इस दिन रामलीला मैदान परिसर में मेला भी लगेगा। वहीं 7 अक्तूबर को भगवान श्रीराम का राजतिलक व 8 अक्तूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें