फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ब्लू को हराकर एसपीएस रेड ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज में चल रही अंडर 14 ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला एसपीएस रेड और एसपीएस ब्लू के बीच खेला गया। इसमें एसपीएस रेड ने एसपीएस ब्लू को 15 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

एसपीएस रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन का लक्ष्य एसपीएस ब्लू के सामने रखा। मैच में मुदित वार्ष्णेय ने शानदार 60 रन की पारी खेली। एसपीएस ब्लू के बाॅलर लव कुमार ने तीन और पार्थ ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीएस ब्लू की टीम 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें लक्की ने 28 ओर पार्थ ने 35 रनों का योगदान दिया। बॉलिंग करते हुए एसपीएस रेड की तरफ से लक्की ने दो दक्ष ने तीन विकेट लिए। इस प्रकार एसपीएस रेड ने यह मुकाबला 15 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुदित वार्ष्णेय को दिया गया। एसपीएस रेड ने 3.0 से सीरीज अपने नाम की। अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह ने उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान विकास. दीपेश, रोहित अमरदीप, भुवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें