फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस : हॉकी प्रतियोगिता में सिरसी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इनमें जवाहर लाल इंटर कॉलेज, सिरसी विजेता व सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल चंदौसी की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति निष्ठा आज भी नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देती है। उन्होंने बताया कि इस बीच हॉकी, रस्साकसी व लेमन रेस प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, विजेताओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला उप क्रीड़ा अधिकारी के मुताबिक हॉकी खेल में कुल आठ टीमों ने भागीदारी की। इनमें जवाहर लाल इंटर कॉलेज, सिरसी विजेता व सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल चंदौसी की टीम उप विजेता रही।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। साथ ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को बताया। इस बीच शूटिंग कोच मयंक, खो-खो कोच, विक्की गुप्ता, खेलो इंडिया कोच नकुल व फुटबॉल कोच नादिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें