फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुलडोजर चलाकर कब्जामुक्त कराई सरकारी भूमि, बनेगा एमआरएफ सेंटर

विज्ञापन
संभल के हातिम सराय में सरकारी जमीन पर चलता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला हातिम सराय में प्रशासन ने सरकारी भूमि (खाद के गड्ढे की भूमि) को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की। तहसीलदार की मौजूदगी में चले बुलडोजर ने भूमि को कब्जामुक्त करा दी। तहसीलदार का कहना रहा कि इस भूमि पर एमआरएफ सेंटर बनवाया जाएगा।तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह बृहस्पतिवार को मोहल्ला हातिम सराय में उस भूमि पर टीम के साथ पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था। भूमि की नपाई कराने के बाद बुलडोजर चलना शुरू हो गया। बुलडोजर ने उस भूमि पर नींव खुदाई का काम भी किया। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 181 जो खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

नगर पालिका इस पर काफी समय से एमआरएफ सेंटर बनवाना चाह रही थी लेकिन स्थानीय कब्जा होने के कारण सफल नहीं हो पा रही थी। आज कब्जामुक्त कराकर नगर पालिका को भूमि एमआरएफ सेंटर बनवाने के लिए सौंपी जा रही है। यह भूमि करीब 800 वर्ग मीटर है। इस पर आसपास के लोगों ने कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें