बहजोई(सवाद)। मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 29 से 31 अगस्त तक खेलकूद प्रतियोगिताएं व फिटनेस कार्यक्रम होंगे। उप क्रीडा अधिकारी प्रमिला भारती ने बताया कि 29 अगस्त को बहजोई के सिल्वर स्टोन स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद फिट इंडिया को लेकर शपथ व टीम खेल व मनोरंजन खेल का आयोजन होगा। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुबह 10 बजे से अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता समेत लेमन रेस व रस्साकसी होगी। इसके बाद 30 अगस्त को चंदौसी के सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे से स्वदेशी खेलों पर आधारित खेल प्रतियोगिताएं व इंडोर खेल समेत बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता होगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 31 अगस्त को चंदौसी के एसएम कॉलेज में संडे ऑन साइकिल में नागरिकों की भागीदारी में सुबह दस बजे से साइकिल रेस समेत बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी।