फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष शिविर आज, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर बूथों पर शिविर लगाए जाएंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। यह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय और संबंधित मतदान स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी के पास मिलेगा। मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई है।
इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। विशेष पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 निर्धारित है। इस तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या पूरी करने वाले पात्र नागरिक फॉर्म-6 भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर भी अग्रिम आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। ये अभियान 21, 22, 28 और 29 नवंबर को बूथों पर लगेंगे। इन दिनों सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी और पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अद्यतन मतदाता सूची और फॉर्म-6, 7 व 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। जनपद के सभी विद्यालयों और अन्य भवनों में शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेंगे।
आवेदन के साथ फोटो भी लगेगा
ऐसे पात्र युवा, महिलाएं और छूटे हुए मतदाता, जिनका नाम एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ नवीनतम रंगीन फोटो भी लगानी होगी। फॉर्म-6, 7 और 8 संबंधित बीएलओ के पास जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र या तहसील कार्यालय में भी आवेदन जमा करने की सुविधा है।
ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या ECINET एप का उपयोग किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से विशेष अभियान की तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करने और आवश्यकतानुसार आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें