फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टैक्स के पुराने बकाया पर ब्याज माफी मिलेगी...आवेदन कीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राज्य कर विभाग के कार्यालय में शुक्रवार को ब्याज माफी योजना-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापारी संवाद आयोजित किया गया। मुरादाबाद से आए विभाग के संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र कुमार उपाध्याय ने व्यापारियों और उद्यमियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य कर के पुराने बकाया पर ब्याज माफी की योजना की जानकारी दी और सभी से आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य कर ब्याज एवं अर्थदंड माफी समाधान योजना का लाभ 15 जनवरी 2027 तक लिया जा सकता है। इस योजना के तहत बिक्री कर, व्यापार कर, मूल्य वर्धित कर, प्रवेश कर, केंद्रीय बिक्री कर और मनोरंजन कर के पुराने बकाया पर ब्याज और अर्थदंड में छूट दी जा रही है।
योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित मूलधन जमा करना अनिवार्य है। सभी श्रेणियों में आरोपित अर्थदंड पर 100 फीसदी छूट का प्रावधान है। बैठक में ईंट भट्ठा कारोबारियों को भी योजना के प्रावधानों की जानकारी दी गई। वे निर्धारित मूलधन जमा कर पुराने कर मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। इससे व्यापारियों को लंबित देनदारियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त बब्बू यादव और धर्मेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त धनंजय कुमार और नदीम खान, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विभोर बंसल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन, व्यापारी नेता अरविंद गुप्ता और प्रेम ग्रोवर और कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये है ब्याज माफी का प्रावधान
मूल बकाया की राशि के अनुसार ब्याज में राहत मिलेगी। 10 लाख रुपये तक के बकाया पर पूरा ब्याज माफ होगा। 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक 90 फीसदी ब्याज माफ किया जाएगा। एक से पांच करोड़ रुपये तक 75 फीसदी और पांच करोड़ रुपये से अधिक के बकाये पर 50 फीसदी ब्याज माफ होगा।
ऑनलाइन करें आवेदन
व्यापारी विभाग की वेबसाइट comtax.up.nic.in और rajyakar.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर पंजीकरण या प्रवेश कर आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। योजना से संबंधित जानकारी के लिए सहायता नंबर 7235002244 और 7235002338 पर संपर्क किया जा सकता है। संभल जनपद कार्यालय के नंबर 7235003190 और 7235003520 भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें