फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड को लेकर 4 मई से चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर सीडीओ ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर मुख्य विकास अधिकारी दफ्तर परिसर में आयोजित बैठक में सीडीओ उमेश कुमार त्यागी की ओर से योजना को लेकर सीएमओ से जानकारी ली गई। इसमें सीएमओ डा. पंकज कुमार विश्नाई ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रधानमंत्री की गरीबों को समर्पित अति महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार होता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर 4 मई से 18 मई तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में सभी गांवों व नगर क्षेत्र में शिविर लगाकर पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। बैठक में जिले भर के चिकित्साधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें