फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने बेचे पकौड़े, जाम से जूझी जनता, डेढ़ घंटे फंसे रहे बच्चे

Thu, 08 Feb 2018 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
पकौड़ी वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश भर में पकौड़े को लेकर सियासत गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और युवा सड़कों पर उतर रहे हैं। ठेलों पर पकौड़े बेचकर सरकार को निशाने पर ले रहख्ने हैं। इसी क्रम में बुधवार को संभल में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शंकर कालेज चौराहे पर प्रदर्शन की वजह से चारों मार्गों पर लंबा जाम लग गया। कई स्कूली वाहन भी फंस गए। बच्चों को बड़ी परेशानी हुई। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम के हालात रहे। नोकझोंक के हालात बने।
विज्ञापन



 साल की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़े को लेकर सवाल और फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान से देश भर में राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ी। इस बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों पर इसे तंज करार देने की मंशा से पकौड़े बेचने का मन बनाया। बुधवार को सपा के युवा नेता सुहेल इकबाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और बेरोजगार युवा जुलूस के रूप में मोहल्ला मियांसराय से एजेंटी तिराहा, अस्पताल चौराहा होकर शंकर कालेज चौराहे पर पहुंचे। यहां सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां, सईद अख्तर इसराईली आदि समेत तमाम कार्यकर्ता भी थे। बेरोजगार युवाओं ने गले में बीए, एमए, बीएड, बीटेक, एलएलबी आदि लिखी तख्तियां थीं। सभी ने ठेलों पर पहले पकौड़े तले। फिर आवाज लगाकर पकौड़े बेचे। यह सवाल भी किया कि जब सभी बेरोजगार लोग और डिग्रीधारक पकौड़े बेचने लगेंगे तो उन पकौड़ों को कौन लेगा। मांग की कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को आदेश दे कि हर तहसील पर बेरोजगार लोग पकौड़े बेच रहे हैं। उन्हें खरीदने का आदेश कराए। इस बीच चौराहे पर वाहनों के ्यों पर ब्रेक लगने लगे। काफी दूर तक वाहनों की कतार लग गई। चारों तरफ हार्न का शोर गूंजने लगा। कुछ लोगों ने दो पहिया वाहन निकालने का प्रयास किया। मगर नोकझोंक के हालात बने। उन बच्चों को ज्यादा दिक्कत हुईं। जो स्कूली वाहनों में थे। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। 


तमाम लोगों को परेशानी हुई। जाम खुलने पर वाहन गंतव्य को रवाना हुए। उधर चंदौसी में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए पकौडे तलने के ब्यान की कडी निंदा की।बुधवार को आयोजित बैठक में मीडिया प्रभारी आमिर खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पढे लिखे बेरोजगार युवकों को अपमानित किया है। 
विज्ञापन

बीजेपी विकास और रोजगार की बात कहकर सत्ता में आई, लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद ना तो कोई विकास हुआ और न ही युवाओं को रोजगार हासिल हुआ। लाखों          युवक इंजीनियरिंग आदि की       पढ़ाई के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं और इस पर बीजेपी की ओर से दिया गया बयान उनका मजाक                        उड़ाने  वाली बात है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। बैठक में महफूज आलम, डा सरफराज खान, मेहमूद अख्तर, उवेश कुरैशी, राजेश एडवोकेट, अंकित शर्मा, अमान खान, मतलूव खां, अकरम सैफी, दिनेश भारद्वाज समेत कई बेरोजगार युवक मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें