फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में राज्य सरकार का विरोध करने जाएंगे संभल जिले के सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले के सपाई रामपुर कूच करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 सितंबर को रामपुर में पहुंचेंगे और आजम खां के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमों को लेकर राज्य सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

इस आंदोलन में शामिल होने के लिए संभल जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 9 सितंबर को सुबह रामपुर जाएंगे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फिरोज खां ने आंदोलन की तैयारी के लिए पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक की। इस बैठक में सतीश प्रेमी, हरबीर यादव, पूरन सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सतीश प्रेमी ने दलितों के मंदिर को तोड़े जाने का मुद्दा उठाया।
पूरन सिंह मौर्य ने कहा कि मौर्य, कुशवाहा समाज की सत्ता और राजनीति में भागीदारी नहीं है। इसके लिए एकजुटता जरूरी है। हरवीर यादव ने कहा कि समय एक सा नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष फिरोज खां कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। इसीलिए आजम खां के विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। इसका विरोध समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रामपुर पहुंचकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें