फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान  बर्क बोले, यूसीसी लागू होने से देश के हालात होंगे खराब

Sun, 03 Sep 2023 10:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि यूसीसी लागू किया गया तो देश के हालात खराब होंगे। इसलिए समान नागरिक संहिता को लागू नहीं किया जाए। 
विज्ञापन
सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि यूसीसी लागू किया गया तो देश के हालात खराब होंगे। इसलिए समान नागरिक संहिता को लागू नहीं किया जाए। रविवार को सांसद बर्क ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन


सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि हिंदुस्तान में अच्छे हालात पैदा करने की कोशिश नहीं की जा रही है। समान नागरिक संहिता जैसे मामले छेड़ने से कोई लाभ नहीं होगा। सभी धर्म के तौर तरीके अपने हैं। इसको लागू नहीं होना चाहिए। भूखमरी और बेरोजगारी पर सरकार ने काम नहीं किया। अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी है, इसलिए इस तरह के मुद्दे लाए जा रहे हैं। 

सांसद बर्क ने अपील करते हुए कहा कि इसको लागू नहीं किया जाए। यदि यह लागू किया गया तो इससे देश के हालात खराब होंगे। आगे कहा कि मणिपुर के बाद राजस्थान में बेटी को अपमानित किया गया है। इस घटना से इंसानियत शर्मसार हुई है। मणिपुर के मामले पर दुनियाभर में आलोचना हुई थी। अब यह दूसरी घटना सामने आई है। यह घटनाएं भाजपा सरकार की हार का कारण बनेंगी। प्रधानमंत्री ने मणिपुर घटना पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बेटियों को अपमानित करने से इंसानियत शर्मसार होती है और मुल्क की बदनामी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें