फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: सपा सांसद बर्क ने अतीक-अशरफ की हत्या का सरकार पर लगाया आरोप, कहा- पुलिस कस्टडी में कत्ल जुल्म है

Wed, 19 Apr 2023 09:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

बर्क ने कहा कि पहले अतीक अहमद के बेटे असद को मार दिया और उसके बाद पुलिस कस्टडी में सरकार ने दोनों भाइयों की हत्या करा दी। आगे कहा कि यह जुल्म की इंतेहा हो गई है।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पुलिस कस्टडी में सरकार ने कराई है। सरकार की नीयत ठीक नहीं है। इसलिए सरकार ने उन्हें जेल नहीं भेजा और अदालत से इंसाफ का इंतजार नहीं किया। अदालत भले उन्हें फांसी दे देती, लेकिन पुलिस कस्टडी में हत्या जुल्म है। यह बयान संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया है।

विज्ञापन

बुधवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा बर्क ने कहा कि पहले अतीक अहमद के बेटे असद को मार दिया और उसके बाद पुलिस कस्टडी में सरकार ने दोनों भाइयों की हत्या करा दी। आगे कहा कि यह जुल्म की इंतेहा हो गई है। सरकार को सजा देनी थी तो जेल भेजना चाहिए था और अदालत के निर्णय का इंतजार करना चाहिए था। भले अदालत से फांसी हो जाती लेकिन पुलिस कस्टडी में हत्या नहीं होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

आगे कहा कि वह मांग करते हैं कि अतीक अहमद के नाबालिग बेटों की सुरक्षा की गारंटी सरकार को देनी चाहिए। पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है। कहा कि सरकार ने कानून को अपने हाथ में ले रखा है। कानून के मुताबिक ही देश चलना चाहिए, यही हमारा संविधान कहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें