फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लोकसभा अध्यक्ष से मिले सपा सांसद, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की

Fri, 29 Nov 2024 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल बवाल के दौरान गईं पांच लोगों की जान मामले में कार्रवाई के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिला है। संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि संभल पुलिस प्रशासन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष को दर्ज कराई है। जिन लोगाें की मौत हुई है उससे भी अवगत कराया है। सांसद ने कहा कि जिस तरह से लोगों के साथ पुलिस ने बबर्रता की है। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और जिन लोगों की गोली लगने से मौत हुई उन परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। सांसद ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष से मिलने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत 30 सांसद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें