संभल। जुमा नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार की शाम मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनीराज जी शहर का दौरा करने के लिए पहुंचे। जगह-जगह तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी में लगे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौजूद रहे। संभल शहर में एहतियाती सुरक्षा के लिए चार कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ और मुरादाबाद व बरेली मंडल के सभी जिलों से आई फोर्स को लगाया है। इसमें एएसपी, डीएएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। जिन्हें निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।