फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद बर्क के बोल: PFI पर तो पाबंदी लगा दी, लेकिन आरएसएस पर क्यों नहीं?, मुस्लिमों को किया जा रहा खौफजदा

Fri, 21 Oct 2022 01:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

सांसद डॉ. बर्क ने पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध को झूठा प्रोपेगेंडा बताया है। गुरुवार को दिए बयान में सांसद ने कहा कि उनकी जानकारी के हिसाब से पीएफआई गलत कार्यों में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
बर्क, barq - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा से संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने इस बार आरएसएस पर निशाना साधा है। सांसद ने पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध को झूठा प्रोपेगेंडा बताया है। गुरुवार को दिए बयान में सांसद ने कहा कि उनकी जानकारी के हिसाब से पीएफआई गलत कार्यों में शामिल नहीं है।

विज्ञापन

उस पर भाजपा ने साजिश के तहत प्रतिबंध लगाया है। सांसद ने कहा कि पीएफआई पर तो पाबंदी लगा दी है, लेकिन आरएसएस पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई गई है। आरएसएस मुसलमानों के साथ जुल्म करती है। आगे कहा कि धर्म संसद में मुसलमानों के लिए जहर उगला गया था। उससे साफ है नफरत बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन

सांसद ने आगे कहा कि भाजपा मुसलमानों को खौफजदा कर रही है। इसलिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। पीएफआई एक राजनैतिक दल है। अन्य दलों की तरह ही वह भी काम करती है। वह मुल्क के गद्दार नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें