उस पर भाजपा ने साजिश के तहत प्रतिबंध लगाया है। सांसद ने कहा कि पीएफआई पर तो पाबंदी लगा दी है, लेकिन आरएसएस पर पाबंदी क्यों नहीं लगाई गई है। आरएसएस मुसलमानों के साथ जुल्म करती है। आगे कहा कि धर्म संसद में मुसलमानों के लिए जहर उगला गया था। उससे साफ है नफरत बढ़ाने का काम करती है।
सांसद ने आगे कहा कि भाजपा मुसलमानों को खौफजदा कर रही है। इसलिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। पीएफआई एक राजनैतिक दल है। अन्य दलों की तरह ही वह भी काम करती है। वह मुल्क के गद्दार नहीं है।