सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला अखिलेश यादव और राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने इमरान मसूद को भावनाओं में आकर बयानबाजी करने के बजाय धैर्य रखने की सलाह दी। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को और सीटें दी जाएंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि इस पर अंतिम फैसला अखिलेश यादव और राहुल गांधी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वरिष्ठ नेता हैं। उनके बयान का स्वागत है।
विज्ञापन
उन्होंने भी वही बात कही है, जो वह कई दिनों से कह रहे हैं कि इमरान मसूद या किसी अन्य नेता को भावनाओं में आकर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। इमरान मसूद को धैर्य रखना चाहिए। बर्क ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को और सीटें दी जाएंगी।
अखिलेश यादव ने जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं, वहां पहले से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय अखिलेश यादव और राहुल गांधी को करना है। वही तय करेंगे कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी और किसे कितनी सीटें छोड़नी होंगी।