फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal:सपा सांसद ने की आतंकवाद के खात्मे की पैरवी, कहा- देश के लिए घुन की तरह काम करता है आतंकवाद

Sun, 23 Oct 2022 09:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल

सार

सपा सांसद ने कहा कि सरकार सभी के साथ बराबरी का सलूक करे। जो पावर में हैं वह आतंकवाद की बात करते हैं। जिनकी सुनी नहीं जाती वह आतंकवाद जैसे बड़े अपराध में संलिप्त हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने आतंकवाद को मुल्क के लिए घुन बताया है। साथ ही सरकार से इसके खात्मे की मांग की है। रविवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया कर्मियों से वार्ता की। 

विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने कहा कि आतंकवाद पर सरकार की पॉलिसी बननी चाहिए। जिससे आतंकवाद पनप नहीं पाए। साथ ही उन्होने कहा कि सरकार सभी के साथ बराबरी का सलूक करे। जो पावर में हैं वह आतंकवाद की बात करते हैं। जिनकी सुनी नहीं जाती वह आतंकवाद जैसे बड़े अपराध में संलिप्त हो जाते हैं। 

 

आतंकवाद मुल्क के लिए घुन है। आतंकवाद जब मुल्क में नहीं रहेगा तो मुल्क के हालात सुधरेंगे। सरकार ऐसा कंट्रोल करे जिससे यह फैल नहीं पाए। सांसद ने कहा कि देश में आए दिन कहीं न कहीं आतंकवाद के मामले सामने आते हैं। सरकार ऐसे मामले में संलिप्त सभी पर सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें