फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जब हमारी सरकार बनेगी तो जवाब दे देंगे, संभल सीओ अनुज चौधरी को लेकर सपा विधायक बोले

Thu, 13 Mar 2025 10:31 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने सीओ अनुज चौधरी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा था सरकार आने पर जेल में डालेंगे।
विज्ञापन
सपा विधायक इकबाल महमूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थन कर दिया तो अब कहने की कोई बात नहीं है। जब हमारी सरकार बनेगी तो जवाब दे देंगे। यह बात संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर कही है। विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सीओ को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था। लेकिन जब मुख्यमंत्री ने ही सीओ के बयान का समर्थन कर दिया है तो आगे क्या कहना। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो जवाब दे देंगे। सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बयान पर विधायक ने कहा कि जेल में डलवाने की बात पर वह जानें उनकी सरकार आएगी तो उनका निर्णय होगा।

दरअसल, 6 मार्च को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज कुमार ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली एक बार आती है। इसलिए यदि मुस्लिम समुदाय का होली के रंग से धर्म भ्रष्ट होता है तो वह होली के दिन घर से न निकलें। या रंग कोई डाल दे तो बुरा न मानें। बड़ा दिल होना चाहिए। जिस तरह से मुस्लिम पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं। वैसे ही हिंदू समुदाय के लोग होली के इंतजार में रहते हैं।
विज्ञापन


इस दिन रंग लगाने के साथ ही गले मिलकर मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी जाती है। आगे यह भी कहा था कि हिंदू समुदाय के लोगों को भी ख्याल रखना चाहिए कि वह उस व्यक्ति पर रंग न डालें जो बुरा मान सकता है। सीओ के इस बयान पर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। इसी क्रम में सपा के विधायक ने बयान दिया है। अब सोशल मीडिया पर सपा विधायक का बयान वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें