फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम से मिले सपाई, बोले, पुलिस कर रही गठबंधन समर्थकों को परेशान

Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर गठबंधन समर्थकों को परेशान करने का आरोप लगाया है। रविवार को सपा प्रत्याशी समेत तमाम सपाई जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले और शांतिभंग की आशंका में एक पक्षीय कार्रवाई न करने और ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को संभल लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क, विधायक इकबाल महमूद, असमोली विधायक पिंकी यादव, बिलारी विधायक मोहम्मद फईम समेत अन्य सपा कार्यकर्ता जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल से मिलने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि पुलिस गठबंधन कार्यकर्ता व आम लोगों का उत्पीड़न कर रही है। जिन लोगों के खिलाफ पुलिस की कभी कार्रवाई नहीं हुई उन लोगों से भी पुलिस को शांतिभंग का अंदेशा है। बताया कि संभल, नखासा, असमोली और बनियाठेर पुलिस द्वारा ज्यादा परेशान किया जा रहा है। बाजार और दुकान से लोगों को उठा रहे हैं। शांतिभंग का अंदेशा बताकर चालान कर रहे हैं। जबकि ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जिनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसमें छात्र भी शामिल हैं। आरोप है कि पुलिस मतदान न करने का भी दबाव बना रही है। सपाइयों ने मांग की है कि संभल, असमोली, नखासा और बनियाठेर थानेदार और संभल सीओ का तबादला किया जाए। जिससे मतदान शांतिपूर्ण और भयमुक्त संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें