फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सपा के प्रतिनिधिमंडल को जिले से बाहर रोका

Sun, 01 Dec 2024 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : संभल
विज्ञापन
संभल। संभल में बवाल के दौरान जान गंवाने वाले पांच मृतकों से परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को अलग-अलग जिलों से जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने जिले में आने से रोक दिया।
विज्ञापन

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बताया है कि सपा प्रतिनिधि मंडल मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेगा। फिलहाल पुलिस ने रोक दिया है और अगली तिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तय करेंगे। सपा के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि असमोली विधायक पिंकी यादव, विधायक कमाल अख्तर, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को मुरादाबाद में मूढा पांडेय थाना पुलिस ने रोक लिया है। वह सभी पदाधिकारी बरेली जाना चाहते थे। वहां पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को लेकर संभल जाना था।

सपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बना है प्रतिनिधिमंडल


सपा का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में बनाया गया है। जिसमें यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, सांसद हरेंद्र मलिक, रूचिवीरा, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, नीरज मौर्य, विधायक कमाल अख्तर, रविदास मेहरोत्रा, नवाब इकबाल महमूद, पिंकी यादव, संभल जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर यादव व बरेली जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन



मृतकों के परिजनों को सपा देगी पांच-पांच लाख रुपये

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल बवाल के दौरान जान गंवाने वाले पांचों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल जब मिलने आएगा तो मृतकों के परिजनों को यह आर्थिक सहायक के लिए धनराशि दी जाएगी। सासंद ने प्रदेश सरकार से एक-एक करोड़ की मुआवजा राशि मृतकों के परिजनों को दिए जाने की मांग की है।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निजी कार्यालय पर रहा पुलिस का पहरा

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के कार्यालय पर शनिवार को पुलिस का पहरा रहा। प्रतिनिधिमंडल में तो सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल नहीं है लेकिन प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों के स्वागत की तैयारी थी। इसके चलते पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष के सरायतरीन पक्का बाग स्थित निजी कार्यालय पर निगरानी की। दोपहर बाद पुलिस कार्यालय से लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें