संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर ने अपने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फंदे से लटक कर जान दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार की रात को हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने किसी बात को लेकर अपने 17 वर्षीय बेटे को डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर किशोर कमरे में चला गया। जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। किशोर फंदे से लटका हुआ था। जिसे देखकर चीखपुकार मच गई। ग्रामीण आ गए। आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा गया। गांव के चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।