फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटे ने मां को मार डाला: जिस अम्मी ने पाल पोसकर किया बड़ा, नशे में उसी का रेत दिया गला

Tue, 14 Mar 2023 06:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

आरोपी ने बताया कि सोते समय उसने अपनी मां की हत्या की है। जिस समय हत्या की उस समय वह नशे की हालत में था।
विज्ञापन
पुलिस ने बेटे भूरे को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल स्थित नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर कलां निवासी भूरी (70) पत्नी युनूस की उनके बेटे भूरे ने गला रेत कर हत्या कर दी। अपने बड़े भाइयों को किसी और द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाइयों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस को आरोपी शुरुआती जांच में गुमराह करता रहा। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि सोते समय उसने अपनी मां की हत्या की है। जिस समय हत्या की उस समय वह नशे की हालत में था। आरोपी ने बताया कि मंगलवार की सुबह चार बजे से पहले उसने अपनी मां की हत्या की। इसके बाद गांव में दूसरे घरों में रह रहे बड़े भाइयों को सूचना दी थी। 

पुलिस ने छानबीन की तो घर में ही चाकू बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी के बड़े भाई मुबारिक ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि वह तीन भाई हैं। दो भाई अलग रहते हैं। 
विज्ञापन

भूरा मां और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। भूरा की पत्नी मायके गई हुई है। सोमवार की रात में भूरा ने मां की हत्या कर दी। बताया कि आरोपी नशे का आदि है। पत्नी से भी आए दिन विवाद होता रहता है। इसलिए ही वह मायके गई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें