फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कहीं बच्चों ने आंखों में कैद किया ऐतिहासिक पल, कहीं स्कूल ही नहीं खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बेसिक शिक्षा विभाग के कई परिषदीय विद्यालयों में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का प्रसारण नहीं दिखाया गया। जो पल बच्चों की आंखों में कैद किया जाना था वह लापरवाही भेंट चढ़ गया। हालांकि कई विद्यालयों में शिक्षकों ने मोबाइल, एलईडी और लैपटॉप से लाइव प्रसारण दिखाया। संभल में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नजदीक स्थित परिषदीय विद्यालय में ताला लगा दिखाई दिया।
विज्ञापन

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में एलईडी पर प्रसारण दिखाया गया। शंकर इंटर कॉलेज और मनोकामना इंटर कॉलेज में भी लाइव प्रसारण दिखाया गया। वहीं पवांसा ब्लॉक के गांव अहमदनगर थरैसा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, करीमपुर घेर का प्राथमिक विद्यालय, बंजरपुरी, नसीरपुर, नाई वाली मढैया, मल्लाह मुस्तफा बाद, मिलक मल्लाह मुस्तफाबाद, बसला, मिलक सैंजना के प्राथमिक विद्यालयों में लाइव प्रसारण नहीं दिखाया गया। साकिन शोभापुर मुंजब्ता में लाइव प्रसारण दिखाया गया। असमोली ब्लॉक में भी कई विद्यालयों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था नहीं की गई। गांव इटायला माफी परिषदीय विद्यालय, सेवापुर पदारथपुर परिषदीय विद्यालय में लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें