फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्याओं के समाधान के लिए समाधान सप्ताह शुरू, 19 तक हो सकेगा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान सप्ताह का आयोजन किया गया है। 12 से 19 सितंबर के बीच सभी 33/11 विद्युत उप केंद्रों पर कैंप आयोजित होंगे। समाधान सप्ताह के दौरान विद्युत कनेक्शन, लोड बढ़ाने, खराब मीटर बदलने, ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज आदि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड, संभल के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज के निर्देश के अनुसार 12 सितंबर से 19 सितंबर तक सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विद्युत समाधान सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक कैंप लगेंगे। उपकेंद्र के अधीन आने वाले सभी राजस्व गांव, ग्राम पंचायत को एक टाइम एक टेबल बनाकर समाधान के कार्य होंगे। इसमें विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करने एवं बिल संबंधी शिकायतों का निस्तारण, कनेक्शन, लोड़ बढ़ाने, मीटर लगाने के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ट्रांसफार्मर, फीडर लोड, वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान घटित होने वाली दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जनहानि से संबंधित मुआवजा आदि से संबंधी मामले निस्तारित किए जाएंगे। विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले, खराब, क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नए मीटर स्थापित करने का कार्य होगा। अभियान सही ढंग से चले, इसके लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ ही नियमित रूप से इसकी मानीटरिंग की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि इस अभियान का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें