फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल  : लॉकडाउन का पालन कराने गए सिपाहियों को पीटा, दो घायल, एक की वर्दी फटी

Sun, 23 May 2021 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

  • इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है
  • उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
demo pic.... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में खुली दुकान बंद कराने की कोशिश पर असमोली थाने के सिपाहियों के साछ कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही की वर्दी फट गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


 शनिवार की दोपहर असमोली थाने के कुछ सिपाही लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गश्त कर रहे थे। असमोली में उन्हें एक दुकान खुली मिली। आरोप है कि दुकानदार से दुकान बंद करने के लिए कहा तो दुकानदार और उसके भाई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों से पहले अभद्रता की और फिर मारपीट शुरू कर दी। 

 इस दौरान एक सिपाही की वर्दी फट गई। सिपाही मलय गुरु और सौरभ कुमार घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने अतिरिक्त पुलिस भेजकर दोनों भाइयों को गिरफ्तार करवाया। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्त में लिए गए असमोली निवासी अर्जुन सिंह यादव और विक्रम सिंह यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें