फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंदरों की उछलकूद से सोलर पैनल गिरा, बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर कलां गांव में रविवार शाम बंदरों की उछल-कूद के कारण मकान की छत से सोलर पैनल और उसका लोहे का एंगल नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से साबिर (70) गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर में 32 टांके आए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी साबिर रविवार शाम को अपने घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव निवासी आसिफ के मकान के पास पहुंचे, छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद करने लगा। छत पर लगा सोलर पैनल प्लांट और लोहे का एंगल नीचे सड़क पर आ गिरा। साबिर इसकी चपेट में आ गए। सोलर पैनल और लोहे का एंगल सीधे उनके सिर पर लगा। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। बुजुर्ग की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने घायल साबिर को तुरंत अमरोहा जिले के चौधरपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया। उन्हें वहां भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके सिर में 32 टांके लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग का उपचार अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें