फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ कुढ़फतेहगढ़ सस्पेंड, मुरादाबाद एसपी देहात को सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओ कुढ़फतेहगढ़ सस्पेंड, मुरादाबाद एसपी देहात को सौंपी जांच
विज्ञापन

चंदौसी(संभल)। दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने एसओ कुढ़फतेहगढ़ अजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच एसपी देहात मुरादाबाद को सौंपी है। डीआईजी ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने व मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में 24 अगस्त को दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही और समझौते के लिए दबाव बनाने के आरोप लगे थे। इस मामले में विवेचक एसएसआई अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था तथा एसओ कुढ़फतेहगढ़ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस की फजीहत होने के बाद शुक्रवार को डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर गांव पहुंचे। उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मां व उसके भाई से बात की। परिजनों से मुलाकात के बाद डीआईजी शलभ माथुर ने पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। शलभ माथुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया एसओ कुढ़फतेहगढ़ अजीत सिंह की भी लापरवाही मिली है। संभल जनपद की पुलिस से जांच हटाई जाती है, ताकि पीड़ित पक्ष को पुलिस पर विश्वास बना रहे। डीआईजी ने बताया कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द और सख्त सजा मिल सके। डीआईजी के साथ डीएम संभल मनीष बंसल, एसपी संभल चक्रेश मिश्र व अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन

डीआईजी ने माना देर से हुई रिपोर्ट दर्ज
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में डीआईजी शलभ माथुर ने संभल पुलिस की लापरवाही स्वीकार की है। गांव में परिजनों से बातचीत के बाद बताया कि घटना 12 जुलाई की रात की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में भी देर की। 15 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के बयान दर्ज कराए। बयान दर्ज होने के बाद तीन अन्य आरोपियों के नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए थे, पर पुलिस ने 24 अगस्त तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इस पूरे मामले में थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस की लापरवाही सामने आई। घटना के बाद 12 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीआईजी बोले : परिजनों की सहमति से हुआ अंतिम संस्कार
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाने में रात पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार कराने के मामले में डीआईजी ने सफाई देते हुए कहा कि परिजनों की सहमति से ही अंतिम संस्कार कराया गया। इसलिए पुलिस ने स्वयं भी वीडियो बनाई थी। परिजन व ग्रामीण स्वयं ही अंतिम संस्कार में शामिल थे। मीडिया ने सवाल किया कि जब गांव में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं थी और परिजन बृहस्पतिवार की सुबह तक रिश्तेदारों के आने पर अंतिम संस्कार को कह रहे थे तो फिर पुलिस ने रात में ही क्यों अंतिम संस्कार कराया, इस सवाल से बचते दिखे।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया एसओ कुढ़फतेहगढ़ की लापरवाही सामने आने पर सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी देहात मुरादाबाद को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की सहमति से ही रात में अंतिम संस्कार कराया गया था।
शलभ माथुर, डीआईजी मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें