फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांप ने डसा...अंधविश्वास ने ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी याकूब (48) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने सांप के डसने के बाद अस्पताल भर्ती नहीं कराया, बल्कि अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक के पास लेकर गांव हरसिंहपुर पहुंच गए। जहां झाड़ फूंक की क्रिया की गई। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और शरीर में जहर फैल गया। जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम याकूब घर में बैठे हुए थे। इस दौरान उन्हें दीवार में बिल दिखाई दिया। उसको पत्थर के टुकड़े से बंद करने के लिए बढ़े तो परिजनों ने सांप का बिल बताते हुए रोकने की कोशिश की। लेकिन याकूब ने परिजनों की बात सुने बिना ही बिल को बंद करने का प्रयास किया। इस दौरान ही सांप ने हाथ में डस लिया। परिजनों ने प्राथमिक उपचार किया और फिर गांव हरसिंहपुर में झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक के पास लेकर पहुंचे। जहां दो घंटे से ज्यादा झाड़ फूंक कराई गई। इसके बाद घर ले आए। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां पर चिकित्सक ने याकूब को मृत घोषित कर दिया।
0000
कोट
सांप के डसने के मामले में तत्काल नजदीक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। एंटीवेनम से पीड़ित की जान बच जाती है। जिले में लगातार लोगों की जान बचाई भी जा रही हैं। झाड़ फूंक कराने के चक्कर में पीड़ित की जान को खतरा पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें