फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सपा विधायक ने बिजली संकट पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक पिंकी सिंह यादव ने बिगड़ती बिजली व्यवस्था पर प्रदेश सरकार और बिजली विभाग को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर असमोली समेत पूरे जिले की बिजली कटौती पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। किसान, व्यापारी, गृहिणी और विद्यार्थी सभी बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदला जा रहा और बिजली संबंधी शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। सरकार के 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे जमीनी हकीकत से अलग हैं। लोग घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विधायक ने आगे लिखा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कोई बड़ा बिजली उत्पादन संयंत्र स्थापित नहीं हुआ। इससे बढ़ती मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इसे सरकार की नीतिगत विफलता और जनता के साथ विश्वासघात बताया है। विधायक ने सरकार से जर्जर ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें