कैलादेवी। नूरपुर गांव में चलती बाइक के हैंडल पर अचानक सांप चढ़ आया। सांप देख चालक हड़बड़ा गया और बाइक गिर गई। किसी तरह भागकर चालक ने जान बचाई।
गांव शकरपुर निवासी पप्पू गांव शकरपुर से संभल किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह नूरपुर चौराहा पर पहुंचा तो अचानक सांप निकलकर बाइक के हैंडल पर आ गया, जिससे चालक पप्पू घबराकर चलती बाइक को सड़क पर ही गिरा दिया और भाग गया। चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कई लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाइक से बाहर निकाला। इसके बाद डंडों से पीटकर सांप को मार डाला। संवाद