फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एकतरफा प्यार में युवती के पिता की हत्या, कोर्ट के आदेश रिपोर्ट

Sat, 19 Sep 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र में छह जून को युवती के पिता की हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने युवती से एकतरफा प्यार में शादी का दबाव बनाया था और पिता के इन्कार पर रंजिश मान ली थी। छब जून को युवक ने परिजनों संग पिता को लौकी लगवाने के बहाने जंगल ले जाकर मारपीट की और गला दबा दिया। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शरीर पर करंट लगाया।
पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान आए थे। इस मामले की शिकायत डीआईजी और एसपी से की गई। इसके बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि राहुल सैनी, चमन, सुखदेव, पप्पू सैनी और पंकज सैनी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें