फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांप ने डसा, अंधविश्वास ने ली किसान की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। गांव शेरुआ में शुक्रवार रात एक बजे किसान को सांप ने डस लिया। अंधविश्वास में फंसे परिजन किसानों को लेकर झाड़फूक के लिए उधर-उधर चक्कर लगाते रहे। इसी में सात घंटे बीत गए। हालत में सुधार न होने पर शनिवार की सुबह परिजन किसान को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने प्रयास किया लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव शेरुआ निवासी किसान धर्मसिंह (25) शुक्रवार की रात करीब एक बजे किसान धर्मसिंह को खेत पर बने घेर पर गए थे। इस बीच सोते समय किसान को सांप ने डस लिया। किसान ने किसी तरह अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन पहले किसान को लेकर गांव में एक देसी इलाज करने वाले के पास पहुंचे। लाभ न मिलने पर झाड़ फूंक करने वाले के घर गांव किसौली चले गए। करीब सात घंटे तक चली झाड़-फूंक की प्रक्रिया के बाद किसान की हालत और बिगड़ती चली गई। हर जगह से थक हार कर और समय गंवाकर शनिवार सुबह करीब आठ बजे धर्मसिंह को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान धर्मसिंह ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्पदंश के बाद करीब सात घंटे तक परिवार वाले किसान को लेकर झाड़-फूंक के चक्कर में लगे रहे। बाद में उपचार के लिए सीएचसी लाए। यहां किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यदि परिवार वाले पहले ही किसान को उपचार के लिए सीएचसी ले आते। तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. शुभम अग्रवाल, चिकित्साधिकारी, जिला संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें