फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप में दंपती पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पुरा में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और फिर मामले का निपटारा करने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पुरा के निवासी विक्की ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ भट्टे पर ईंट पाथने का काम करते हैं। हमारे साथ गांव का ही अरविंद भी ईंट पाथता था। 29 जुलाई 2024 को गांव के ही अरविंद की 14 वर्षीय बेटी गायब हो गई। उस समय अरविंद गांव में था। आरोप है कि अरविंद और उसकी पत्नी ने विक्की, उसके भाई और एक गांव के ही नीरज के खिलाफ षड्यंत्र रचकर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
इसके बाद अरविंद और पत्नी धर्मवती ने मुकदमा खत्म करने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मरवाने की धमकी दी। डर की वजह से अरविंद और पत्नी धर्मवती को 50 हजार रुपये दे दिए। इस बीच 21 मई को पुलिस रायबरेली जिले के थाना सलोन क्षेत्र के गांव राजापुर चकवीनी निवासी सिंकू से किशोरी को बरामद कर लाई और हकीकत सामने आ गई। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि झूठी रिपोर्ट के मामले में दंपती पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें