फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपतियों ने गुलाब देकर रिश्तों की महक को बढ़ाया

Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
valentine day
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे वीक का पहले दिन नव दंपतियों ने एक-दूसरे को प्रेम का प्रतीक गुलाब का फूल देकर सरप्रराइज किया। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। रोज डे पर कपल्स के साथ प्रेमी युगलों ने भी गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया। रोज डे पर युुवाओं और युवतियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन


कपल्स और युवाओं ने वेलेंटाइन डे वीक रोज डे की तैयारी काफी दिनों से शुरू कर दी थी। अपने जज्बातों का इजहार करने के लिए गुलाब के फूल भेंट किए। परिजनों और दोस्तों को भी गुलाब का फूल देकर रिश्ते की महक का एहसास कराया। विवाहित जोड़ों में फूल खरीदने को लेकर काफी उत्सुकता देखी गई। गिफ्ट गैलरियों पर आटिर्फिशयल गुलाब की खूब बिक्री हुई। संभल में वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज-डे के मौके पर दंपतियों ने एक - दूसरे को गुलाब भेंट किया। प्रेमी युगलों ने भी एक- दूसरे को चोरी छिपे मुलाकात कर गुलाब भेंट किया। 

दोस्तों ने भी पीला गुलाब देकर अपनी दोस्ती को सलामत रखने का आभास कराया। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों में रोज डे मनाने को लेकर उत्सुकता देखी गई। बता दें कि फूलों के जरिए अपने दिल की बात अपने करीबियों से कहने, समझाने और जो रूठे हैं उन्हें मनाने का दिन माना जाता है। मालूम हो कि लाल  गुलाब प्यार और इज्जत को दर्शाता है। पिंक गुलाब दया और सज्जनता का प्रतीक                        माना जाता है। पीला गुलाब दोस्ती काप्रतीक है। इसके साथ ही पीला गुलाब वादा और नई शुरूआत का चिह्न भी माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें