कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में प्रेमी ने प्रेमिका के परिजनों को नशीला पदार्थ मिला हुआ हलुवा खिला दिया। जिसे खाकर परिजन बेहोश हो गए। प्रेमिका के साथ रुकने के बाद प्रेमी भाग गया। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।
क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की देर रात को प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया। चर्चा है कि प्रेमी प्रेमिका के घर पर दो थैली लेकर पहुंच गया।
एक थैली में रखे हलुवे में नशीला पदार्थ मिला हुुआ था। प्रेमी ने किसी तरह प्रेमिका की मदद से उसके परिजनों को नशीला पदार्थ मिला हुआ हलुवा खिला दिया। जिसके बाद सभी बेहोश हो गए। प्रेमी-प्रेमिका ने मुलाकात की। प्रेमी रात में ही प्रेमिका के घर से चला गया। मंगलवार सुबह को परिजन उठे तो आभास हुआ। साथ ही, इस मामले की मोहल्ले में चर्चा शुरू हो गई। लोग दबी जुुबान से चर्चा करने लगे। दिनभर लोगों कानाफूसी करते रहे।
इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। इस बारे में कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।