फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता बोले- चंदौसी विधायक कर रहीं अनदेखी

Sun, 02 Oct 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
डाक्टरी पढ़ने साइकिल पर आएंगे छात्र - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को सरायतरीन के पक्का बाग स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कार्यकर्ताओं से सूबे में सपा की दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए जी-जान से जुटने को कहा। कहा कि विधानसभाओं में मासिक बैठकें कम हो रही हैं।

संगठन का काम पिछड़ रहा है। इसलिए वे अब विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। जिला सचिव अमित गौतम ने चंदौसी विधायक लक्ष्मी गौतम पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। कई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चंदौसी की विधायक नगर में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अपनी ही पार्टी की नेताओं को सूचित नहीं करती हैं। उदाहरण के लिए शुक्रवार को हुए साइकिल वितरण कार्यक्रम की जानकारी सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को दी। इस बात का समर्थन विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष भूरे खां ने किया।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह इस मुद्दे को खुद देखेंगे। वह इस बारे में विधायक से बातचीत करेंगे। वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेनू कुमारी व महासचिव हरवीर यादव, रामू यादव, गालिब खान, ताहिरउल्लाह, चौधरी नदीम, अजय कुमार, परवेज आलम, साबिर खां, मुशय्यत हसन, बबलू यादव, खिजर गौस, रामप्रकाश यादव, आरिफ खां, नाजिम खां, दिनेश, श्रीपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रम विभाग ने साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम सरकारी था। यदि मैंने कार्यक्रम आयोजित किया होता तो मैं उसमें सभी को बुलाती। साइकिल वितरण कार्यक्रम में मैं खुद अतिथि थी। लेकिन जब जब मैं अपने स्तर से बैठक बुलाती हूं तब-तब सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता है। 
लक्ष्मी गौतम, विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें