फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ओवरब्रिज का निर्माण कार्य में सुस्ती, समय पर कार्य पूरा होने पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मंडी समिति के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के कार्य को 20 माह बीत गए। अभी तक न तो रेलवे ने अपने हिस्से का कार्य पूरा किया है और न ही बरेली की कार्यदायी संस्था अपने हिस्से का कार्य पूरा कर सकी है। वहीं कार्यदायी संस्था को रेलवे का निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार है।
विज्ञापन

मंडी समिति रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य मार्च 2024 से चल रहा है। बरेली की कार्यदायी संस्था करीब 20 माह से निर्माण कार्य कर रही है। फाटक के दोनों ओर करीब 700 मीटर ओवरब्रिज का निर्माण होना है। पिछले दो से तीन माह से रेलवे विभाग अपने हिस्से का ओवरब्रिज निर्माण का कार्य करा रहा है। फाटक के ऊपर लोहे का ढांचा तैयार किया जा रहा है। ढांचा बनने के बाद स्लैब लगाए जाएंगे।

वहीं कार्यदायी संस्था ने भी मंडी समिति से आगे गुमथल चौराहे के पास उतरने वाले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य में तेजी ला दी है। हालांकि अभी यहां पिछले 15 दिन से ओवरब्रिज को ढलान देने के लिए मिट्टी डाली जा रही है।
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर सीओ ऑफिस के निकट निर्माण कार्य काफी समय से बंद चल रहा है। पिछले दिनों जिम्मेदार फरवरी 2026 में कार्य पूरा होने की उम्मीद जता रहे थे। इसी प्रकार कार्य चलता रहा तो कार्य समय से पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

-
आरओबी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे विभाग की ओर से देरी की जा रही है। रेलवे का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से हो सकेगा।
-मनीष जिंदल, प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें