संभल के चंदौसी क्षेत्र के वैशालीनगर निवासी एक व्यक्ति 18 मई से गायब था। उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी-खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हूए कहा कि उसकी हत्या हो गई है और उसका कंकाल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि हत्यारोपी की निशानदेही पर गायब व्यक्ति का कंकाल संभल रोड रेलवे फाटक के पास कूड़े के ढेर से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, दोस्त ने ही पैसों के लेनदेन को लेकर गायब व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी और अपने बहनोई की मदद से कूड़े के ढेर में दबा दिया था। पुलिस ने कंकाल को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।